इमोशंस आप पर हावी या आप इमोशंस पर? Emotions overpower you, or you on your emotions?
इमोशंस आप पर हावी या आप इमोशंस पर – बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे करें कंट्रोल किसी बात पर भड़कना, ग़ुस्सा करना, निराश होना, चिंता होना आदि भावनाएं या इमोशंस जीवन का हिस्सा हैं। अगर इन भावनाओं को काबू में रखा जाए तो तनाव से दूर व खुश रहा जा सकता है और हर काम को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है । बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए इमोशंस पर कंट्रोल होना आवश्यक है। कई बार इमोशंस हमारे ऊपर इस कदर हावी हो जाते हैं कि हम न तो सही निर्णय ले पाते हैं, न ही कुछ ठीक से सोच-समझ पाते हैं। जल्दबाजी में हम कुछ गलत कर बैठते है और बाद में फिर मानसिक तनाव से गुज़रते है। यह तनाव हमें शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार बना सकता है। इस से बचने के लिए यदि हम इमोशंस पर कंट्रोल रख पाए तो इस दौड़भाग वाली लाइफस्टाइल में एक बेहतर मानसिक स्वास्थ्य पा सकते हैं। आप पूरा दिन कैसा महसूस करते हैं? खुश रहते हैं या दुखी या सुस्त या ऐक्टिव रहते हैं, यह आप की भावनाओं पर ही निर्भर करता है। इस का असर हमारी सोच और भावनाओं के साथ मूड़ पर भी पड़ता है। हमारी भावनाएं ही हमें समान परिस्थितियों में खुश रख सकती है या दुखी। यही...