पूरी रात करवटें बदलते रहना – अनिद्रा Turning all night long – insomnia
रात भर करवटें बदलते रहने का श्राप है – इनसोम्निया अनिद्रा यानी इनसोम्निया नाम की बीमारी इन दिनों तेजी से बढ़ रही है जो एक तरह का खुद का खुद को दिया गया श्राप ही है। इसकी एक नहीं अनेकों वजह होती हैं जिन्हें पहचान कर इलाज भी मुमकिन है। अगर आप भी एक `इन्सोम्नियाक` हैं तो वक्त रहते अलर्ट हो जाइए। भोपाल की उपनगरी बैरागढ़ की रहने बाली 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा चेतना शर्मा बीती 7 अक्तूबर की रात कोई ढाई बजे अपने घर की तीसरी मंजिल पर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी कि तभी गिर कर उसकी दुखद मौत हो गई । पुलिस ने आत्महत्या के एंगिल से भी इस हादसे को देखा और फिर मामला आया गया हो गया । पिता दिनेश शर्मा सहित परिजनों ने बताया कि चेतना डिप्रेशन में थी । मामला कतई उलझा हुआ नहीं है और इशारा यह करता है कि चेतना भी नींद न आने की परेशानी भी झेल रही थी । जो जाहिर है डिप्रेशन की वजह से थी । मुमकिन यह भी है कि डिप्रेशन ही नींद न आने की वजह से हो । एक दौर था जब नींद बूढ़ों को देर से आती थी । लेकिन अब जेन जी भी इसकी गिरफ्त में आ गई है। इसकी वजह उसकी लाइफ स्टाइल है जो क...