पुरुष के शरीर में मिला गर्भाशय Uterus found in a man's body

पुरुष के शरीर में मिला गर्भाशय, मेडिकल साइंस क्या कहता है?



दिल्ली में 26 साल के एक पुरुष ने शादी के दो साल बाद बच्चा न होने की समस्या को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके शरीर के अंदर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मौजूद हैं। यानि अंदर का सिस्टम वही है जो औरतों में होता है। दिल्ली की इस घटना ने सबको चौंका दिया है। क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं।

दिल्ली में 26 साल के एक शादीशुदा मर्द के मामले ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। शादी के दो साल बाद जब बच्चा नहीं हुआ तो अल्ट्रासाउंड और MRI जांच में इस युवक के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसे आर्गेनिज्म मिले। बाहर से पूरी तरह पुरुष दिखने वाले इस व्यक्ति के अंदर औरत का प्रजनन तंत्र मौजूद था। ये कोई चमत्कार नहीं है बल्कि मेडिकल साइंस में इसे परसिस्टेंट मुल्लेरियन डक्ट सिंड्राम PMDS कहा जाता है। यह एक दुर्लभ इंटरसेक्स कंडीशन है।

गर्भ में हर भ्रूण के शुरुआती 6-7 हफ्तों तक दो तरह की नलिकाएं होती हैं। वोल्फियन डक्ट जिससे पुरुष अंग बनते हैं और मुलरियन डक्ट जिससे गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और योनि का ऊपरी हिस्सा बनता है। अगर भ्रूण में Y क्रोमोसोम है तो उसकी वृषण ग्रंथियां एंटी मुल्लेरियन होर्मोन AMH बनाती हैं जो मुलरियन डक्ट को नष्ट कर देती है। PMDS में AMH या तो बनता ही नहीं या शरीर उस पर प्रतिक्रिया नहीं करता। नतीजा, पुरुष अंग तो विकसित हो जाते हैं लेकिन गर्भाशय और ट्यूब अंदर ही रह जाते हैं।

इसके दो कारण हैं। पहला, AMHR 2 जीन में म्यूटेशन और दूसरा AMH जीन में खराबी। ये दोनों प्रॉब्लम्स ऑटोसोमल रिसेसिव तरीके से पैदा होता है। दुनिया भर में अब तक ऐसे 300 से भी कम मामले दर्ज हुए हैं। ऐसे पुरुषों में वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम या शून्य होती है जिससे बांझपन होता है।

सवाल यह है कि क्या ऐसा पुरुष गर्भवती हो सकता है? नहीं। क्योंकि ऐसे पुरुषों में भले ही गर्भाशय मौजूद होता है लेकिन इसमें अंडाशय नहीं होते, एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टेरोन का चक्र नहीं होता और योनि का रास्ता नहीं होता इसलिए गर्भधारण तो संभव नहीं है लेकिन खतरा ये है कि अंदर फंसे इस आर्गेनिज्म में आगे चलकर ट्यूमर बनने की सम्भावना बढ़ जाती है और अंडकोष के कैंसर का खतरा भी ज्यादा होता है। एक तो होता है नेचुरल गर्भाशय एक होता है अननैचुरल गर्भाशय। जैसे आप सुनते होंगे की फलां शख्श ने मेडिकल साइंस द्वारा गर्भ धारण किया। ये उन्हें चेक करवाने की जरुरत होती है जिन्हे बच्चा नहीं हो रहा। इसलिए यह बेहद रेयर केस है इससे आम मर्दों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

About Us

आनुवंशिक मांसपेशी विकार Genetic Muscle Disorder

Psychological Trap : फोफो