Posts

Showing posts from November, 2026

पूरी रात करवटें बदलते रहना – अनिद्रा Turning all night long – insomnia

Image
  रात भर करवटें बदलते रहने का श्राप है – इनसोम्निया अनिद्रा यानी इनसोम्निया नाम की बीमारी इन दिनों तेजी से बढ़ रही है जो एक तरह का खुद का खुद को दिया गया श्राप ही है। इसकी एक नहीं अनेकों वजह होती हैं जिन्हें पहचान कर इलाज भी मुमकिन है। अगर आप भी एक `इन्सोम्नियाक` हैं तो वक्त रहते अलर्ट हो जाइए। भोपाल की उपनगरी बैरागढ़ की रहने बाली 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा चेतना शर्मा बीती 7 अक्तूबर की रात कोई ढाई बजे अपने घर की तीसरी मंजिल पर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी कि तभी गिर कर उसकी दुखद मौत हो गई ।  पुलिस ने आत्महत्या के एंगिल से भी इस हादसे को देखा और फिर मामला आया गया हो गया ।  पिता दिनेश शर्मा सहित परिजनों ने बताया कि चेतना डिप्रेशन में थी ।  मामला कतई उलझा हुआ नहीं है और इशारा यह करता है कि चेतना भी नींद न आने की परेशानी भी झेल रही थी ।  जो जाहिर है डिप्रेशन की वजह से थी ।  मुमकिन यह भी है कि डिप्रेशन ही नींद न आने की वजह से हो ।  एक दौर था जब नींद बूढ़ों को देर से आती थी ।  लेकिन अब जेन जी भी इसकी गिरफ्त में आ गई है। इसकी वजह उसकी लाइफ स्टाइल है जो क...

Migraine effect your daily life

Image
  क्या Migraine आपकी Daily Life को Effect कर रहा है? हेलिकोबैक्टर पाइलोरी को आमतौर पर एच-पाइलोरी बैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है, यह माइग्रेन, अल्सर और अन्य गैस्ट्रिक समस्याओं को पैदा करने के लिए जाना जाता है। अगर आपको तेज सिरदर्द, मतली और प्रकाश और ध्वनि के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता है, तो आपका यह सिरदर्द मामूली नहीं है। दरअसल यह सिरदर्द माइग्रेन हैं, जो न केवल आपको पूरी तरह से बिस्तर पर पहुंचा सकता हैं बल्कि आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों को भी बाधित कर सकता हैं। यह एक सामान्य स्थिति है, जिसका अनुमानित वैश्विक प्रसार 14.7% है अर्थात यह 7 लोगों में से लगभग 1 को होता है। जब माइग्रेन अटैक होता है, तो माइग्रेन से पीडित व्यक्ति कष्टदायी दर्द से छुटकारा पाने के लिए लगभग हर संभव तरीके को अपनाते हैं। दवा दर्द को कम करने में मदद कर सकती है, और एंटीडिपेंटेंट्स और बीटा-ब्लॉकर्स एपिसोड को रोकने में मदद कर सकते हैं। हालांकि इन सभी दवा की विधियों में मतली, अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक सहित संभावित साइड इफेक्ट होते हैं ।  क्लीनिकल स्टडी से पता चला है कि सामान्य देखभाल की तुलना में...

सोरायसिस जिद्दी त्वचा रोग Psoriasis stubborn skin disease

Image
  अनियमित जीवनशैली, असमय खानपान, अत्यधिक कृत्रिम व रासायनिक पदार्थों के संयोग से बनी वस्तुओं का उपयोग, अव्यवस्थित रहन-सहन व मानसिक तनाव से मनुष्य अनेक चर्मरोगों का शिकार हो रहा है। सोरायसिस व्याधि का कारण भी यही है। इसके रुग्णों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वर्षों तक इलाज चलता रहता है। तात्कालिक लाभ मिलता भी है, पर पूर्णतः लाभ नहीं मिलता है। ऐसे रुग्ण अंत में हर ओर से थक-हारकर आयुर्वेद की शरण में आते हैं, जबकि शुरुआत में ही आयुर्वेद विकित्सा ली जाए, तो पूर्णतः लाभ होने की संभावना होती है। आधुनिक चिकित्सा शास्त्र में जहां सोरायसिस का कारण अज्ञात बताया गया है, वहीं आयुर्वेद में इसके कारणों व चिकित्सा का विस्तृत रुप से विवेचन किया गया है। समस्त चर्म रोगों में सोरायसिस एक ऐसा रोग है, जो पुनः पुनः उभर आता है और यह सिलसिला सालों तक चलता रहता है। यह किसी को भी हो सकता है चाहे व्यक्ति-विशेष अमीर हो या गरीब, विद्वान हो या अनपढ़, युवा हो या वृद्ध. स्त्री हो या पुरुष। इसके कारण व्यक्तित्व व सुन्दरता प्रभावित होती है। चूंकि लोग इसे त्रुटिवश कोढ़ या कोढ़ के समतुल्य समझते हैं, वे ऐसे ...