Posts

Showing posts from April, 2026

स्टेम सैल थेरैपी Stem Cell Therapy

Image
  फेफड़ों की बीमारियों के लिए स्टेम सैल थेरैपी स्टेम सैल थेरैपी को फेफड़ों की विभिन्न बीमारियों के लिए कारगर इलाज माना जा रहा है। जानिए कि क्या है यह थेरैपी और कैसे काम करती है। फेफड़ों से जुड़ी कई बीमारियों के इलाज हेतु स्टेम सैल थेरैपी एक उम्मीद की किरण बन कर सामने आई है। इस थेरैपी में फेफड़ों के क्षतिग्रस्त हुए टिशूज की मरम्मत कर के उन्हें दोबारा तैयार करने की क्षमता होती है। स्टेम सैल से विभिन्न गंभीर श्वसन समस्याओं (सांस लेने में तकलीफ) से जूझ रहे लोगों को उम्मीद जगी है। हालांकि फिलहाल यह थेरैपी विभिन्न क्लिनिकल ट्रायल से गुजर रही है और इस के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जाने से पहले आगे और शोध किए जाने की जरूरत होगी। फेफड़ों की बीमारी के बारे में समझिए फेफड़ों की बीमारियों में कई प्रकार की स्थितियां शामिल हो सकती हैं जो एक व्यक्ति की श्वसन प्रणाली (सांस लेने की प्रक्रिया) पर गंभीर असर कर सकती हैं। फेफड़ों की सब से आम बीमारियों में क्रोनिक औब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, अस्थमा, पल्मोनरी फाइब्रोसिस और फेफड़ों का कैंसर शामिल हैं। इन बीमारियों में अकसर सांस फूलने, खांसी आने, सांस लेत...

कान में दर्द से परेशान? Troubled by ear pain?

Image
  कान में दर्द से परेशान? ये हैं इसके कारण और बचाव के तरीके विशेषज्ञों के अनुसार, कान दर्द की अनदेखी गंभीर समस्याओं जैसे बहरेपन का कारण भी बन सकती है, इसलिए कान की सेहत को नजरअंदाज न करें। कान का दर्द एक आम समस्या है, जो बच्चों से ले कर बड़ों तक किसी को भी हो सकती है। अकसर लोग इसे मामूली दर्द समझ कर घरेलू उपायों से निबटने की कोशिश करते हैं, जिस से स्थिति और बिगड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कान दर्द की अनदेखी गंभीर समस्याओं जैसे बहरेपन का कारण भी बन सकती है। कान दर्द के प्रकार प्राथमिक (जो सीधे कान की बीमारी से जुड़ा होता है) और निर्दिष्ट (जो शरीर के अन्य हिस्सों की समस्याओं जैसे दांत दर्द, जुकाम या गले के संक्रमण से संबंधित होता है। प्रमुख कारणों में मध्य कान का संक्रमण (ओटाइटिस मीडिया), कान में वैक्स का जमाव, साइनस इन्फैक्शन, कान का परदा फटना, फंगल संक्रमण (औटोमीकोसिस) और एअर प्रेशर बदलाव (इयर बैरोट्रोमा) शामिल हैं। बच्चों में यह समस्या अधिक पाई जाती है, खासकर जब वे करवट ले कर दूध पीते हैं, जिस से दूध यूस्टेचियन ट्यूब के जरीए कान तक पहुंच जाता है और संक्रमण हो सकता है। वैक्स य...

डिजिटल डिटॉक्स के साथ शरीर का डिटॉक्स Body Detox With Digital Detox

Image
  Body Detox के साथ डिजिटल डिटौक्स भी क्यों है जरूरी, यहां जानें शरीर को स्वस्थ और ताजगी से भरपूर रखने के लिए जिस तरह से बौडी डिटौक्स को बहुत जरूरी माना जाता है, ठीक उसी तरह मानसिक शांति और संतुलन के लिए डिजिटल डिटौक्स भी बेहद जरूरी है। आज के डिजिटल युग में हमारा अधिकांश समय स्मार्टफोन, लैपटौप और अन्य इलैक्ट्रोनिक उपकरणों पर बीतता है। चाहे काम हो, सोशल मीडिया पर स्क्रौल करना हो या मनोरंजन के लिए वीडियो देखना, हम तकनीक से इतने जुड़े हुए हैं कि इस का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। इसलिए बौडी डिटौक्स के साथ-साथ डिजिटल डिटौक्स भी बहुत जरूरी है। दोनों का संतुलन हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और खुशहाल बनाए रखता है। इसलिए, आज ही बौडी डिटौक्स और डिजिटल डिटौक्स की प्रक्रिया को अपना कर अपने जीवन को बेहतर बनाएं। डिजिटल डिटौक्स क्यों है जरूरी डिजिटल डिटौक्स का मतलब है अपने-आप को थोड़े समय के लिए डिजिटल उपकरणों से दूर रखना ताकि हम मानसिक शांति पा सकें और अपने शरीर व दिमाग को आराम दे सकें। इस के कई फायदे हैं : मानसिक शांति और ध्यान में सुधार  : डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक ...

रूखे सिर का इलाज Dry Scalp Treatment

Image
  Dry Scalp Treatment : ऐसे बचें डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प से कई बार समर सीजन में स्कैल्प पर सनबर्न भी हो जाता है जिस से समर सीजन में भी ड्राई स्कैल्प की समस्या हो जाती है। शरीर की बाकी त्वचा की तुलना में सिर की त्वचा पर सब से ज्यादा औयल ग्लैंड्स होती हैं, फिर भी ड्राई स्कैल्प की समस्या बेहद आम है। इस का मुख्य कारण है बदला हुआ मौसम। कई बार समर सीजन में स्कैल्प पर सनबर्न भी हो जाता है जिस से समर सीजन में भी ड्राई स्कैल्प की समस्या हो जाती है लेकिन विंटर में यह ज्यादा होती है। ड्राई स्कैल्प है तो डैंड्रफ तो आएगा ही यह जरूरी नहीं। दोनों के लक्षणों में कुछ समानता जरूर है लेकिन दोनों से निबटने के तरीकों में थोड़ा अंतर है। आइए, जानते हैं इन दोनों समस्याओं से निबटने के लिए क्या करें:  यदि अचानक आप के बाल और स्कैल्प ड्राई होने लगी है तो या तो आप खुद को ठीक से हाइड्रेट नहीं कर रहीं या फिर आप ने कोई ऐसा कैमिकल वाला उत्पाद सिर या बालों के लिए इस्तेमाल किया है जो आप की त्वचा को सूट नहीं करता। ड्राई स्कैल्प की समस्या ज्यादा बढ़ गई है और यीस्ट भी जमा होने लगा है तो डर्मैटोलौजिस्ट से मिलें। य...

Exercise के सही नियम The Correct Rules of Exercise

Image
  जानें क्या है Exercise के सही नियम नियमित रूप से कसरत करने के बावजूद भी फिट महसूस नहीं कर रही हैं तो  जाने  इस के सही तौर तरीकों के बारे में मेरी जिम जाने की दिल से चाहत है, लेकिन क्या करूं समय ही नहीं मिलता,’ यह बात कुछ लोगों से अकसर सुनने को मिलती है। फिटनैस के लिए आज का युवावर्ग जितना जागरूक और सजग है, उतना ही दूसरा वर्ग भी हो जाए और काम के झमेले, काम के तनाव वगैरह में से अपने आप पर ध्यान देने के लिए समय निकाले तो अपनी चाहत पूरी न होने और अपने स्वास्थ्य व फिटनैस को ले कर पछतावा नहीं रहेगा। शरीर प्रकृति की एक सुंदर, परिपूर्ण रचना है। यह शरीर जितना चलता-फिरता है उतना ही मजबूत, हट्टाकट्टा और लचीला बना रहता है। इस शरीर को अच्छे आहार और व्यायाम का जोड़ दे कर प्रकृति का दिया हुआ लचीलापन व हट्टाकट्टापन जिंदगी भर संभाला जाता है। सहज रूप से करीना के जीरो फिगर और सिक्स पैक एब्स का आकर्षण हर एक को होता है, लेकिन उस के लिए कितने लोग मेहनत करने को तैयार होते हैं? सभी लोग इस के पीछे भागें यह जरूरी नहीं है, लेकिन अपने शरीर की सुडौलता बनाए रखने और जिंदगी भर स्वस्थ रहने के लिए अपनी व...

वज़न घटाने के लिए डाइट टिप्स Weight Loss Diet Tips

Image
  Weight Loss Diet Tips : अगर वजन कम करते समय मील के बीच में लगे भूख तो फॉलौ करें ये 5 टिप्स अगर आपने अपनी वजन कम करने की जर्नी अभी शुरू की है तो बीच-बीच में भूख लगना आपके लिए आम बात होगी। इस दौरान अन हेल्दी स्नैक्स का सेवन न करके इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। अगर आप भी वजन कम करने की जर्नी पर निकल पड़े हैं तो शुरुआत में यह आपके लिए बिलकुल भी आसान नहीं रही होगी क्योंकि इस रूटीन को काफी समय तक पालन करना सबके बस की बात नहीं होती है। खास कर अपने मन पसन्द स्नैक्स को बाय बोल कर बोरिंग डाइट फॉलो करने से आपका मन जल्द ही भर जाता होगा। बहुत सारे लोगों की यह शिकायत रहती है कि उन्हें एक समय का खाना खाने के बाद दूसरे समय के खाने के बीच में बहुत भूख लग जाती है और इस बीच वह खुद का कंट्रोल खो कर अन हेल्दी स्नैक्स खाने लगते हैं। इस वजह से आपको बाद में बहुत पछतावा भी महसूस करना पड़ता होगा। इस बीच खुद को अन हेल्दी स्नैक्स खाने से रोकने के लिए और अपना हेल्दी रूटीन पालन करते रहने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। घर पर बनाएं स्नैक्स का चुनाव करें : अगर आप दुकान से खरीद कर स्नैक्स खाते हैं तो उनमें ...

बच्चों में Chest Congestion Chest Congestion in Children

Image
  बच्चों में Chest Congestion करता है परेशान? ये गैजेट्स करेंगे आपकी लाइफ आसान मार्केट में बहुत से गैजेट्स मौजूद हैं जो म्यूक्स यानी बलगम को पतला या पिघलाने में मदद करते हैं, ताकि वो बच्चे के ऐयरवे में जमें नहीं और बच्चे सांस सही से ले पाएं। बदलते मौसम में बच्चों को चेस्ट कंजेशन (सीने में जकड़न) की समस्या हो सकती है, जिससे वे बेचैन और असहज महसूस करते हैं। खासकर रात में बच्चों को सोने में काफी परेशानी होती है। इससे कई बार बच्चों को सांस सही नहीं आती जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। बच्चे रेस्टलैस हो जाते हैं जिससे मां-बाप परेशान रहते हैं। मार्केट में बहुत से गैजेट्स मौजूद हैं जो म्यूक्स यानी बलगम को पतला या पिघलाने में मदद करते हैं, ताकि वो बच्चे के ऐयरवे में जमें नहीं और बच्चे सांस सही से ले पाएं। सही गैजेट्स की मदद से आप चेस्ट कंजेशन से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। बहरहाल डौक्टर ने जो मेडिसिन सुझाएं हैं उनके साथ इन गैजेट्स का उपयोग करें ताकि बच्चों को राहत जल्द मिल सके। 1.  सलाइन नेबुलाइजर सलाइन (नमक वाला पानी) नेबुलाइजर का उपयोग बलगम को ढीला करने और उसे बाहर निकालने में मदद...

आँखों की देखभाल के सुझाव Eye Care Tips

Image
  Eye Care Tips : आंखें रहेंगी हैल्दी और खूबसूरत आंखों की देखभाल के ये तरीके अपना कर आप इन की खूबसूरती और स्वास्थ्य बरकरार रख सकती हैं... आंखें शरीर का बहुत नाजुक और आवश्यक हिस्सा हैं। इन के प्रति जरा सी भी लापरवाही गंभीर रूप ले सकती है। इन का ध्यान न रखने पर कई रोग हो सकते हैं, स्थायी रूप से रोशनी तक जा सकती है। आंखों के अंदर अनेक बेहद छोटी रक्तवाहिनियां होती हैं, जिन्हें क्षति पहुंचने से कई बार रक्त निकल जाता है और आंखें लाल हो जाती हैं। वैसे आंखों के लाल होने के कई कारण हो सकते हैं। कंजक्टिवाइटिस, ऐक्यूट आइराइडोसाक्लाइटिस, ऐक्यूट कंजसटिव ग्लूकोमा, स्क्लेराइटिस रिफ्रैक्टिव खराबियां, आंखों में कुछ पड़ जाना या चोट लगना आदि। जब आंख में कुछ पड़ जाए आंख में कुछ पड़ जाने पर आंख को रगड़ें नहीं। सब से पहले साफ पानी से धोएं। कोई चीज आंख में पड़ी दिखे तो उसे साफ रुई या रूमाल से निकालें। उस के बाद भी अगर कोई परेशानी रहे, तो नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें। आंख की छोटी से छोटी चोट की भी उपेक्षा न करें। तुरंत नेत्र विशेषज्ञ की सलाह लें। आंखों की देखभाल संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं। उस स...

समाज पर AI का प्रभाव AI Impact On Society

Image
  AI Impact On Society: तेरेमेरे बीच में कैसा है ये एआई अनजाना अब सवाल पूछने के लिए दोस्त की जरूरत नहीं पड़ती। मोबाइल उठाया, कुछ शब्द टाइप किए और जवाब मिल जाता है। इस से हमारी लाइफ में तेजी जरूर आई है, लेकिन इसी तेजी में रिश्तों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। आज हम अपने टॉपिक को थोड़ा चेंज करेंगे। स्वास्थय की दुनिया से निकल कर बदलते रिश्तों की बात करेंगे। एक प्रसिद्ध हिंदी फिल्म बदलते रिश्ते का गाना भी यही कहता है। ना जाने कैसे पल में बदल जाते हैं, ये दुनिया के बदलते रिश्ते। आजकल की दुनिया में तकनीक ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। पहले जहां छोटी-छोटी बातों के लिए हम अपने दोस्तों से बात करते थे, अब वही काम एआई (आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस) कर देता है लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि यह एआई हमारे दोस्तों के बीच थर्ड व्हीलिंग कर रहा है? थर्ड व्हीलिंग का मतलब होता है वह तीसरा व्यक्ति या वह चीज जो 2 लोगों के बीच में आ कर उन की बातचीत या रिश्ते को प्रभावित कर दे। जानें कैसे एआई ने दोस्तों की बातचीत को बदल दिया है और इस से दोस्ती में दूरियां कैसे बढ़ रही हैं। पहले जब स्मार्टफोन और...