फेस्टिवल के दौरान ऐसे रखें सेहत का ख्याल Take care of your health during the festival
फेस्टिवल के दौरान ऐसे रखें सेहत का ख्याल
त्यौहारों में अलग-अलग वैरायटी की मिठाइयां मार्केट में मौजूद होती हैं, लेकिन ये डिफरेंट वैरायटी कभी-कभी हमारी हेल्थ पर बुरा असर डालती है। आपने भी सुना होगा कि मीठे से कईं सारी बीमारियां होती हैं, जो हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाती है। डौक्टर्स का कहना है कि अगर आप त्यौहारों में कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो चीनी के औप्शन की बजाय आप ब्राउन राइस सिरप, स्टीविया, शहद, गुड़, खजूर आदि को इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम ऐसी ही कुछ टिप्स आपको बताएंगे जो त्यौहारों में हेल्थ का ख्याल रख सकती हैं।
1. फेस्टिवल में बनाएं कुछ हेल्दी
मीठा बनाने के लिए आपके पास बहुत औप्शन हैं, पर इस बारी कुछ ऐसा पकाइए, जो न सिर्फ मीठा हो, बल्कि उसमें और भी कई पोषक तत्व मौजूद हों। इससे आपकी दिवाली में स्वाद के साथ पोषण का तड़का भी लग जाएगा।
2. खुद को रखें डीटौक्स
बौडी को डीटौक्स करने के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है, पहली पर्याप्त मात्रा में पानी मतलब हाइड्रेशन, दूसरा एंटी- औक्सीडेंट और तीसरा फाइबर। हाइड्रेशन के लिए कम से कम आठ गिलास पानी पिएं। आप तरल खुराक के तौर पर जलजीरा, नीबू पानी आदि भी ले सकती हैं। खट्टे फल, हरी सब्जियों से आपको एंटीऔक्सीडेंट व फाइबर अच्छी मात्रा में मिल जाएंगे।
3. सही वक्त पर सही खाना है जरूरी
बादाम, अखरोट, पिस्ता आदि मेवों से दिन की शुरुआत कीजिए। डौ. बताती हैं कि सुबह नाश्ते में सूखे मेवों को खाना रात के लंबे उपवास के बाद बौडी की अधिक ऊर्जा की मांग को पूरा करता है, साथ ही इनमें मौजूद अमीनो एसिड पाचन क्रिया को ठीक रखता है। दोपहर के भोजन के बाद की अपनी खुराक को हल्का रखें। रात के खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जिनमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट दोनों ही कम हों।
4. डाइजेशन को रखें फिट
त्यौहार में अक्सर हम हैवी फूड खा लेते हैं, जो हमारी हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं। इसीलिए हैवी फूड आपके पेट पर भारी न पड़े, इसलिए आप उन चीजों को अपनी खुराक में शामिल कीजिए, जो आपके डाइजेशन को तेज या फिर यूं कहें कि ठीक रखते हैं। डाइजेशन को ठीक रखने के लिए जिन चीजों में प्रचुर मात्रा में फाइबर और कम मात्रा में वसा होता है, वो हमारे डाइजेशन के लिए अच्छा रहता है। इसके लिए ओट्स, दही, नींबू पानी, पुदीना का पानी, ग्रीन टी, उबला आलू, कद्दू, पालक, फलियां, समूचे अनाज, मिल्क शेक आदि जैसी चीजें अच्छी रहेगी।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte