फैटी लिवर Fatty Liver
फैटी लिवर से जूझ रहे हैं 38% लोग:500 कामों की जिम्मेदारी संभालता है लिवर, इन 9 बुरी आदतों से होता है डैमेज
दुनिया के लगभग 38% लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें 25% लोग ऐसे हैं, जो शराब नहीं पीते हैं। ऐसे ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि ये लोग मीठा ज्यादा खाते हैं। लिवर को फैट बिल्कुल नापसंद है। लिवर की ज्यादातर बीमारियां, उसमें जमा हो रहे फैट के कारण ही होती हैं।
इसलिए ‘सेहतनामा’ में आज लिवर की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- हर साल कौन से 5 टेस्ट करवा सकते हैं?
- किन 10 आदतों से लिवर डैमेज हो रहा है?
- हेल्दी लिवर के लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं?
फैट से होता सबसे ज्यादा नुकसान
लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान फैट से होता है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो लिवर की क्षमता कमजोर होती जाती है और यह एक दिन पूरी तरह डैमेज हो जाता है। अगर समय रहते कुछ टेस्ट से इसका पता लगा लिया जाए तो ये जोखिम कम हो सकता है।
हर साल कराएं ये 5 लिवर टेस्ट
डॉ. कविता पाठक कौशिक 5 ऐसे जनरल टेस्ट बता रहीं हैं, जिन्हें कम खर्च में करवाया जा सकता है और इनसे लिवर की सेहत का सही अंदाजा भी लगाया जा सकता है।
1. लिवर फंक्शन टैस्ट: लिवर कितना काम कर रहा है, पता चलता है।
2. CBC यानी कंप्लीट ब्लड काउंट: लिवर संक्रमण के संकेत मिल सकते हैं।
3. हेपेटाइटस B और C टैस्ट: इससे वायरस संक्रमण का पता चलता है।
4. एब्डॉमिनल अल्ट्रासाउंड: फैटी लिवर, सूजन या ट्यूमर का पता चलता है।
5. कम्प्लीट बायोकेमिकल पैनल: लिवर और किडनी हेल्थ का पता चलता है।
इन 9 खराब आदतों से डैमेज होता लिवर
1. कम पानी पीना।
2. ज्यादा मीठा खाना।
3. फिजिकल एक्टिविटी ना करना।
4. पर्याप्त नींद न लेना।
5. फ़ास्ट फ़ूड और प्रोसेस्ड फ़ूड खाना।
6. शराब का सेवन करना।
7. स्मोकिंग करना।
8. डॉक्टर से पूछे बिना दवाएं खाना।
9. अनहेल्दी डाइट लेना।
इन 5 अच्छी आदतों से सुधरेगी लिवर की सेहत
- फाइबर से भरपूर डाइट लें: फाइबर लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। मौसमी फल और सब्जियां, जैसे- संतरा, अमरूद, गाजर, पालक और हरा साग खाएं।
- सुबह नींबू पानी पिएं: नींबू-पानी पीने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह लिवर के लिए एक हल्का और नेचुरल डिटॉक्स है।
- नियमित एक्सरसाइज करें: रोज एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और लिवर पर एक्स्ट्रा फैट नहीं जमा होता है।
- हेल्दी फैट खाएं: ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे- मछली, फ्लेक्ससीड्स, अखरोट खाने से लिवर की सेहत सुधरती है।
- हाइड्रेटेड रहें: दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। पानी से लिवर के कार्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
फैटी लिवर सबसे बड़ी समस्या है तो एक्स्ट्रा फैट कैसे पहचानेंगे?
डॉ. कविता पाठक कौशिक कहती हैं कि आमतौर पर फैटी लिवर का कोई लक्षण नजर नहीं आता है। कभी-कभी थकान महसूस हो सकती है या पेट के ऊपर की तरफ दाहिनी ओर दर्द भी महसूस हो सकता है। इसके अलावा ये संकेत दिख सकते हैं:
- आंखों और स्किन में पीलापन
- पेट में दर्द
- पेशाब का गाढ़ा रंग
- पेट में सूजन
- काले रंग का स्टूल
- स्किन में खुजली
- सांस लेने में दिक्कत
- पैरों में सूजन

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte