क्या आप दिन भर सुस्ती-कमजोरी महसूस करते हैं? Do you feel lethargic and weak throughout the day?
क्या आप दिन भर सुस्ती-कमजोरी महसूस करते हैं:ये हो सकता है न्यूट्रिशन की कमी का संकेत, ये 5 पोषक तत्व जरूरी 
अगर आप बिना कोई भारी काम किए बिना भी दिन भर थकान, सुस्ती या कमजोरी महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यहां खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। आज जानते हैं, जरूरी न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी कमी थकान की सबसे बड़ी वजह बनती है। साथ ही जानिए इन्हें कैसे पूरा करें।
1. आयरन की कमी से एनीमिया
आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे थकान, सांस फूलना और चेहरे पर पीलापन जैसे लक्षण दिखते हैं।
यह खाएं– चना, दाल, पालक, तिल, किशमिश, खजूर, अलसी का सेवन करें।
2. फोकस के लिए विटामिन B12
विटामिन B12 शरीर में एनर्जी के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से कमजोरी, चक्कर आना, एकाग्रता में कमी और मूड स्विंग होते हैं।
यह खाएं– अंडा, दूध, दही, पनीर और फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करें।
3. विटामिन D की कमी भी वजह
विटामिन D हड्डियों, मांसपेशियों और एनर्जी के लिए जरूरी है।
यह खाएं– अंडे की जर्दी, मछली, धूप में रखे मशरूम और फोर्टिफाइड दूध का सेवन करें। रोज सुबह की धूप में 15 मिनट बैठने से फायदा होगा।
4. मैग्नीशियम से बेहतर नींद
मैग्नीशियम की कमी से मांसपेशियों में खिंचाव, बेचैनी-नींद की दिक्कतें होती हैं।
यह खाएं– बादाम, कद्दू के बीज, केला, पालक, जौ और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज का सेवन करें।
5. ओमेगा-3 कम, तो डिप्रेशन संभव
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से थकान, याददाश्त की कमजोरी और डिप्रेशन जैसे लक्षण उभर सकते हैं।
यह खाएं– अखरोट, चिया सीड्स, अलसी और मछली (जैसे सालमन और सार्डीन) का सेवन करें।
Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte