सेहत का खजाना पिस्ता Pistachios Treasure Of Health
Pistachios : सेहत का खजाना है पिस्ता, आज ही डाइट में करें शामिल
डाइट में पिस्ते को शामिल करना आप के न्यूट्रिशन को बढ़ावा देने का एक सरल तरीका है, जिस से यह आप के डेली न्यूट्रिशन में अवश्य शामिल हो जाता है।
हम में से कई लोग यह मानते हुए बड़े हुए हैं कि मेवा मोटापा बढ़ाने वाले होते हैं और इसे कम मात्रा में खाया जाना चाहिए। इस विश्वास के कारण नट्स को केवल कम मात्रा में या फैस्टिव रैसिपीज और स्वीट्स के पार्ट के रूप में खाने की हैबिट पैदा हुई।
न्यूट्रिशन पावरहाउस
पिस्ते को अकसर इंडियन स्वीट्स में सिर्फ एक गार्निश के रूप में देखा जाता है, जबकि यह वास्तव में एक न्यूट्रिशन पावरहाउस है। ये छोटे-छोटे नट्स 30 से अधिक विटामिन, मिनरल्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स से भरे हुए हैं जो न केवल डीलिशियस होते हैं बल्कि इस से भी महत्त्वपूर्ण रूप से न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं।
डाइट में पिस्ते को शामिल करना आप के न्यूट्रिशन को बढ़ावा देने का एक सरल तरीका है, जिस से यह आप के डेली न्यूट्रिशन में अवश्य शामिल हो जाता है।
न्यूट्रिशन संबंधी सोने की खान कैलिफोर्निया पिस्ता, ऐसेंशियल न्यूट्रिऐंट्स का रिच सोर्स है जिस में शामिल हैं :
प्रोटीन : पौधे आधारित संपूर्ण प्रोटीन का एक उच्च स्रोत, जिस में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जिसे कई शाकाहारियों को पौधे आधारित आहार पर पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, पिस्ता उस अंतर को भरने में मदद कर सकता है।
फाइबर : पिस्ता फाइबर का अच्छा स्रोत है। फाइबर विभिन्न न्यूट्रिशन लाभ प्रदान करता है और प्रोटीन और फैट के साथ मिल कर आप को लंबे समय तक संतुष्ट रख सकता है।
हैल्दी फैट : पिस्ता मोनोअनसैचुरेटेड और पौलीअनसेचुरेटेड फैट है जो आप के लिए बेहतर माने जाते हैं और ये प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रौल मुक्त भी होते हैं।
ऐंटीऔक्सीडेंट : पिस्ता में ऐंटीऔक्सीडेंट ग्रीन, रैड और पर्पल कलर पाए जाते हैं। ऐंटीऔक्सिडेंट बौडी में फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
विटामिन और मिनरल्स : पिस्ता में विटामिन बी 6, पोटैशियम और मैग्नीशियम सहित कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
न्यूट्रीशस ब्रेकफास्ट : पोषक तत्त्वों से भरपूर नाश्ता है। पिस्ता आप को अपने दिन को ऊर्जावान बनाने के लिए ऊर्जा देता है। ये पोषक तत्त्वों से भरपूर नाश्ता है।
अधिक न्यूट्रिएंट्स का दावा : अन्य नट्स की तुलना में आप को प्रति सर्विंग में अधिक पिस्ता मिलता है। 23 बादाम या 18 काजू की तुलना में लगभग 49 पिस्ता। यह सही है कि पिस्ता दोगुने से अधिक मेवा प्रदान करता है और 30 से अधिक न्यूट्रिऐंट्स का दावा करता है।
कोई भी लगभग 100 कैलोरी के लिए लगभग 30 कैलिफोर्निया पिस्ता का आनंद ले सकता है, जिस से यह एक डिलिशियस ब्रेकफास्ट बन जाता है जो (crispness) क्रिस्प्नेस, स्पाइस और न्यूट्रिशन प्रदान करता है।
हैल्दी इंडियन डाइट : प्रत्येक 28 ग्राम कैलिफोर्निया पिस्ता में उच्च गुणवत्ता वाले 6 ग्राम प्रोटीन (यह एक संपूर्ण प्रोटीन है जिस में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं) और 3 ग्राम फाइबर मिलता है, जो इसे एक हैल्दी इंडियन डाइट में शामिल करना आवश्यक बनाता है।
तो, अगली बार जब कोई आप से नट्स तक पहुंचने से रोकने के लिए कहे क्योंकि वे आपको मोटा बना देंगे, तो उन्हें शक्तिशाली पिस्ते की ओर इंगित करें। स्मौल, टेस्टी और न्यूट्रीशंस से भरपूर जो एक स्मार्ट स्नैकिंग औप्शन बनते हैं। इंडियन वैजिटेबल डाइट में पिस्ता आप के डेली न्यूट्रिशन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्त्वपूर्ण है।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte