स्वस्थ वसा Healthy Fats
हर फैट नहीं बढ़ाता है वजन, जानें Healthy Fats क्यों है जरूरी और इसके फूड्स सोर्स
कुछ लोग तो अपने वेट को लेकर इतने कौन्सियस रहते हैं कि वो लोग मोटे होने के डर से फैटी फूड्स खाने से बचते हैं।
अंडे
शायद ही कोई हो, जिसे अंडे खाना पसंद न हो, कुछ लोग अकसर ब्रैकफास्ट में उबले अंडे खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अंडे का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपी बनाते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक पायी जाती है, साथ ही यह हैल्दी फैट का भी सोर्स है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स यानी बादाम और अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड और पालीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदे पहुंचाते हैं, ये दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा दिमाग के लिए भी लाभदायक होते हैं।
बीज
अलसी के बीज हैल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, ये वेजिटेरियन लोगों के लिए अच्छा औप्शन है। जिन लोगों को बैड कोलेस्ट्रौल की समस्या होती है, उन्हें अलसी के बीज खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अलसी के बीजों को बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा कद्दू के बीज भी स्वस्थ वसा, विशेष रूप से ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। चिया और अलसी के बीज ओमेगा-3 के लिए जाने जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और सूजन को कम करता है। इनमें मौजूद फाइबर पाचन में सहायता करता है। बीजों को स्मूदी, दही, दलिया या सलाद में मिला कर खा सकते हैं या इन्हें बेकिंग में या कई व्यंजनों के लिए टौपिंग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
फैटी फिश
फैटी फिश में शामिल सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड, हाई प्रोटीन और बी12 और डी जैसे आवश्यक विटामिन से भरपूर होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि इन फैटी फिश को नियमित रूप से सीमित मात्रा में खाने से पुरानी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। आप अपनी डाइट में हफ्ते में एक-दो बार फैटी फिश खा सकते हैं।
नारियल का तेल
नारियल या नारियल के तेल में भी हैल्दी फैट्स शामिल होते हैं। जो आसानी से पचने वाले वसा होते हैं। जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा फाइबर से भरपूर नारियल पचाने के लिए हैल्दी माना जाता है।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte