खराब अंडा Expired Egg
अंडे कितने दिनों में एक्सपायर होते हैं? जान लें Expired Egg खाने से शरीर में क्या हो सकता है?
अंडे कितने दिनों तक ठीक रहते हैं?
अंडे की एक्सपायरी डेट इस बात पर निर्भर करती है कि वे कहां रखे गए हैं।
फ्रिज में
अगर आप अंडों को 4°C या उससे कम तापमान पर फ्रिज में रखते हैं, तो वे 4 से 5 हफ्ते तक सुरक्षित रह सकते हैं।
बाहर
कमरे के तापमान पर अंडे जल्दी खराब होते हैं। भारत जैसी गर्म जगहों पर इन्हें 7 से 10 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
खराब अंडा खाने के नुकसान
साल्मोनेला पॉइजनिंग
यह खराब अंडों से होने वाला सबसे आम संक्रमण है। इसके लक्षण अंडा खाने के 6 से 48 घंटों के भीतर दिखाई दे सकते हैं। खराब अंडे की वजह से पेट में तेज ऐंठन और दर्द, दस्त, बुखार और सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है।
फूड पॉइजनिंग
पुराने अंडों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे गंभीर फूड पॉइजनिंग हो सकती है। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति खतरनाक हो सकती है।
कैसे पहचानें कि अंडा खराब है?
एक्सपायरी डेट निकल जाने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि अंडा सड़ गया है, लेकिन सुरक्षा के लिए ये टैस्ट जरूर करें।
पानी का टैस्ट
एक कटोरे में ठंडा पानी भरें और उसमें अंडा डालें। अगर अंडा नीचे बैठ जाए, तो वह ताजा है। अगर अंडा पानी में तैरने लगे, तो वह पुराना है और उसे नहीं खाना चाहिए।
सूंघकर देखें
अंडे को तोड़ने के बाद अगर उसमें से गंध आ रही है, तो उसे तुरंत फेंक दें।
दिखावट
अंडे के छिलके पर दरार या चिपचिपाहट होने का मतलब है कि उसमें बैक्टीरिया घुस चुके हैं।

Comments
Post a Comment