ड्रैगन फ्रूट: सुपर फ़ूड Dragon Fruit Super Food
ड्रैगन फ्रूट को क्यों कहा जाता है सुपरफूड, यहां जान लें इसके बेमिसाल फायदे
ड्रैगन फ्रूट, जिसे 'कमलम' के नाम से भी जाना जाता है, अपनी अनोखी बनावट और बेमिसाल गुणों के कारण इसे 'सुपरफूड' माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यहां जान लें इसके सेवन से क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।
1. इम्यूनिटी बूस्टर
ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे आप संक्रमण और बीमारियों से बचे रहते हैं।
2. दिल की सेहत का ख्याल
इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है।
3. पाचन क्रिया में सुधार
ड्रैगन फ्रूट में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। पेट की सफाई में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को सुचारू बनाता है।
4. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
इसमें नेचुरल रूप से शुगर की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। हालांकि, डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
5. खून की कमी को करे दूर
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए ड्रैगन फ्रूट एक बेहतरीन विकल्प है। आयरन के साथ इसमें विटामिन C भी होता है, जो शरीर को आयरन सोखने में मदद करता है।

Comments
Post a Comment