हींग सोडा Asafoetida Soda
हींग सोडा पीते ही तुरंत मिल जाएगा आराम, जानिए इसे बनाने का तरीका
गैस में हींग सोडा पानी के फायदे
बड़े या बच्चे किसी को भी गैस हो रही हो, पेट फूल रहा हो या गैस की वजह से दर्द और बेचैनी हो रही हो तो इसके लिए आधा गिलास हल्का गर्म पानी लें। पानी में आधा चम्मच सोडा, चुटकी भर हींग, थोड़ी पिसी अजवाइन मिला दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू भी डाल सकते हैं। सारी चीजों को मिक्स करते ही तुरंत पी जाएं। इस पानी को पीते ही कुछ मिनट के अंदर आपको राहत मिल जाएगी। इससे गैस और पेट फूलने की समस्या में राहत मिलेगी।
गैस में हींग का फायदा
हींग में एंटीफ्लैटुलेंट और रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं और फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। हींग का इस्तेमाल गुनगुने पानी के साथ करने से पेट फूलने की समस्या कम होती है। आप खाने में हींग का इस्तेमाल जरूर करें। इससे पेट की गैस, सूजन और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
गैस में सोडा खाने के फायदा
गैस में तुरंत राहत पाने के लिए खाने वाला मीठा सोडा या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा पानी में घोलकर पी जाएं तो इससे गैस दूर हो जाती है। सोडा खाने से पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है। जिन लोगों को पेट में गुड़गुड़ महसूस होती है उन्हें सोडा पीने से तुरंत आराम मिल जाता है।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte