वजन घटाने के टिप्स Weight Loss Tips
Weight Loss Tips : कम करना चाहते हैं वजन, तो खाएं ये 4 तरह के आटे से बनी रोटियां
अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो आप अपनी डाइट में गेहूं के आटे से बनी रोटियों की जगह इन 4 आटे से बनी रोटियों को शामिल कर सकते हैं।
Flour for Reducing Weight: आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है। तमाम उपाय अपनाने के बाद भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता है। ऐसे में उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अपनी डाइट को कम करें, जिसमें से सबसे पहले उनकी डाइट में से रोटी को कम करने को कहा जाता है। हालांकि, भारतीय खाना गरमागरम रोटी के बिना अधूरा माना जाता है, क्योंकि सब्जी और दाल के साथ जब तक रोटी न खाई जाए तो भोजन करने में स्वाद ही नहीं आता। लेकिन क्या आपको ये बात पता है कि अलग-अलग आटे से बनी रोटियां खाने से वजन को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं आटे के उन हेल्दी ऑप्शन के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।
इन आटे से बनी रोटियों से कम करें वजन
बेसन का आटा
जिन लोगों को अपना वजन कम करना है, वो अपनी डाइट में बेसन के आटे से बनी रोटियों को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, बेसन में प्रोटीन और फाइबर का भंडार होता है। इसके अलावा इसमें फोलेट और आयरन का संतुलन होता है, जबकि कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए बेसन का आटा एक शानदार ऑप्शन है।
बाजरे का आटा
बाजरे के आटे में पौष्टिक गुणों की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में बाजरे के आटे से बनी रोटियों को शामिल कर सकते हैं। इसमें जीआई की मात्रा कम होती है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से पाचन भी स्वस्थ रहता है।
क्विनोआ का आटा
क्विनोआ के आटे से बनी रोटियों में आयरन, फोलेट, जिंक और मैग्नीशियम आदि की उच्च मात्रा होती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा-भरा रहता है। ऐसे में बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
ओट्स का आटा
ओट्स के आटे को सेहत के लिए खजाना माना जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर आदि से लेकर सभी जरूरी पोषक तत्वों की उच्च मात्रा होती है। इसलिए वेट लॉस करने में ओट्स के आटे से बनी रोटियां फायदेमंद होती हैं।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte