जीभ जलने के उपाय Remedies for a Burnt Tongue

 

जीभ जल जाए तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

कई बार गर्म खाना खाते वक्त या गर्म पानी पीते वक्त जीभ जल जाती है, जिसके बाद उसमें दर्द तो होता है ही। साथ ही जलन भी होती है। तो अगर आपकी भी कभी जीभ जल जाती है, तो इन उपायों को अपनाने से आपको दर्द के साथ-साथ जलन में भी राहत मिलेगी।

अक्सर कुछ गर्म खाना खाने या गर्म पानी या चाय कौफी पीने से हमारी जीभ जल जाती है। इसके बाद हमारी जीभ का स्वाद खराब हो जाता है, हमेशा मुंह में कुछ अजीब सा एहसास रहता है।

ज्यादा गर्म खाना या पीना हमारे सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता, कोशिश करनी चाहिए कि हम अत्यधिक गर्म खाना या पेय ना लें।

जीभ जलने से जब आपके सामने ऐसी परेशानियां आएं तो घरेलू नुस्खों से इनका इलाज कैसे करें इसकी जानकारी हम आपको देंगे।

बेकिंग सोडा

जीभ के जलने में बेकिंग सोडा काफी कारगर उपाय है। क्षारिय प्रकृति का सोडा जीभ के जलन में काफी आराम देता है। पानी में घोल कर इससे कुल्ला करना काफी कारगर होता है।

एलोवेरा जैल

जीभ जलने में एलो वेरा काफी फायदेमंद है। इसके जैल का इस्तेमाल जलन में काफी कारगर होता है। इसको आइस क्यूब में जमा कर भी जीभ पर लगाया जा सकता है।

दही है कारगर

जीभ के जलने में दही काफी फायदेमंद होती है। एक चम्मच में दही लें और उसे कुछ देर तक मुंह में रखें। इसकी ठंडक से आपको काफी आराम मिलेगा।

खाएं सादा खाना

जीभ के जलने की हालत में कोशिश करें कि आप कम मसाले वाला खाना खाए। सादा भोजन खाने से पेट ठंडा रहता है और आपकी जीभ जल्दी रिकवर करती है।

चीनी

जीभ के जले हिस्से पर एक चुटकी चीनी छिड़क लें और उसे कुछ देर तक रखें। चीनी के घुलने तक उसे वैसे ही रखें। ऐसा करने से आपको जलन और दर्द में काफी आराम मिलेगा।

आइस क्यूब है फायदेमंद

फ्रिज से आइस क्यूब निकालें और इसको चूसें। ऐसा करना आपके लिए काफी राहत देगा। एक बात का ध्यान दें, कि बर्फ के इस्तेमाल से पहले आप उसे समान्य पानी से हल्का गीला कर लें। इससे बर्फ जीभ से चिपकेगी नहीं।

शहद का करें इस्तेमाल

जीभ जलने में शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। ये एक प्राकृतिक आराम देने वाला पदार्थ है।

Comments

Popular posts from this blog

About Us

डॉ. के पी कौशिक

आनुवंशिक मांसपेशी विकार Genetic Muscle Disorder