मूली के स्वास्थ्य लाभ Radish Health Benefits

 

 इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, मूली खाने के हैं अनगिनत फायदे

मूली केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। मूली में कई पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन आदि की भरमार होती है।

सर्दियों में कई मौसमी सब्जियां आती है, जिन्हें खाने का मजा और फायदा दोनों इसी मौसम में मिलता है। इसी में से एक है मूली। मूली में कई पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन आदि की भरमार होती है। इसके अलावा इसके सेवन से सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार आदि मौसमी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही ये डायबिटीज मरीजों के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद होती है।

आइए अब जानतें हैं विंटर में डाइट में मूली (Health Benefits Of Eating Radish) को शामिल करने से सेहत को क्या-क्या लाभ मिलता है।

मूली खाने के फायदे

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

कड़ाके की ठंड के बीच डायबिटीज मरीजों को अपनी डाइट में मूली (Health Benefits Of Eating Radish) को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, मूली खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होने लगती है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

डायजेशन होगा मजबूत

मूली में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबरफोलेट, पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम जैसे कई पोषण तत्व तो होते ही हैं। साथ ही ये एंटी-ऑक्सीडेंट का भी मुख्य स्रोत है, जिससे शरीर को तमाम बीमारियों से लड़ने की सुरक्षा मिलती है। इसी वजह से मूली खाने से डायजेशन अच्छा रहता है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट 

जब भी मौसम में बदलाव आता है तो उसका सबसे ज्यादा असर इम्यूनिटी पर होता है। इसलिए जरूरी है कि हर मौसम में हम अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट हो। सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट व मजबूत करने के लिए डाइट में मूली को शामिल करना फायदेमंद होता है।

पाचन संबंधी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

ठंड में नियमित रूप से मूली (Health Benefits Of Eating Radish) खाने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

हड्डियों में आएगी मजबूती

आपको बता दें कि मूली में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए इस मौसम में इसके सेवन से हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। तो हो जाइये तैयार, अगली सर्दियों में मूली का स्वाद लेने के लिए।

Comments

Popular posts from this blog

About Us

डॉ. के पी कौशिक

आनुवंशिक मांसपेशी विकार Genetic Muscle Disorder