कम सोने के कारण होने वाली बीमारियाँ Diseases Due To Sleeping Less

 

Sleeping Facts : अधूरी नींद सेहत के लिए है खतरे का संकेत, जानें कैसे

जिस तरह शरीर के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है, ठीक उसी तरह पर्याप्त नींद भी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होती है। हालांकि कुछ लोग बिजी लाइफ शेड्यूल के चलते पूरी नींद नहीं ले पाते है, जिस की वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हैल्दी रहने के लिए जितना पौषटिक आहार लेना जरूरी है। उतना ही लाइफस्टाइल को स्वस्थ बनाना भी आवश्यक है। इस के लिए सही दिनचर्या के साथ-साथ व्यायाम और भरपूर नींद लेनी चाहिए। हालांकि कई लोग अपने बिजी लाइफ शेड्यूल के चलते पूरी नींद नहीं ले पाते है, जिस की वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, कई अध्ययनों में पाया गया है कि जब व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता है, तो इस से उस के शरीर में कई बीमारियां पैदा होने लगती हैं। इस के अलावा उसे घबराहट, चिड़चिड़ापन, गुस्सा और अग्रेसिव नेचर की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हर व्यक्ति रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें।

तो आइए अब जानते हैं भरपूर नींद न लेने से होने वाले बीमारियों के बारे में।

नींद की कमी से जन्म लेती है ये समस्याएं

  • आप को बता दें कि ये बात कई अध्ययनों में साबित हुई है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेता है। उसे दिल की बीमारियां, स्ट्रोक, कैंसर और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इस के अलावा भरपूर नींद न लेने से ब्रेन टिश्यू पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, जिस से दिमाग के साथ-साथ सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।
  • नींद की कमी से शरीर में एक्टिवनेस की कमी भी हो सकती है।
  • वहीं जो व्यक्ति भरपूर नींद नहीं लेता है उसे हर सुबह उठने पर थका हुआ महसूस होता है। इस के अलावा उसे कभी-कभी कमजोरी भी महसूस होती है। इसी वजह से दिनभर वो चिड़चिड़ा रहता है और उस का मूड भी सही नहीं रहता। जिस का असर उस के काम पर भी पड़ता है।
  • इस के अलावा भरपूर नींद नहीं लेने से मानसिक स्थिति पर भी खासा असर पड़ता है।

इन उपायों का करें पालन

अगर आप को भी अच्छी नींद नहीं आती है या आप भरपूर नींद नहीं ले पाते है। तो उन उपायों को जरूर अपनाएं।

  • रूटीन बनाएं

अच्छी नींद लेने के लिए एक रूटीन बनाएं। इस के लिए हर रात एक ही समय पर सोएं और सुबह भी एक ही समय पर उठें। इस आदत को हफ्तेभर अपनाने से ही आप को अच्छा महसूस होगा।

  • इलेक्ट्रौनिक गैजेट से बनाएं दूरी

अच्छी नींद लेने के लिए सोने से करीब एक घंटे पहले टीवी, कंप्यूटर और स्मार्ट फोन जैसे इलेक्ट्रौनिक गैजेट से दूरी बना लें।

  • भारी भोजन करने से बचें

सोने से पहले हल्का-फुल्का भोजन ही करें और तलाभुना खाना नहीं खाएं।

  • व्यायाम करें

इस के अलावा सोने से 10 मिनट पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज या व्यायाम जरूर करें। इस से आप को नींद तो अच्छी आएगी ही। साथ ही आप को मानसिक शांति भी मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

About Us

डॉ. के पी कौशिक

आनुवंशिक मांसपेशी विकार Genetic Muscle Disorder