गरमी में फिट रहने के उपाय Tips to stay fit in the summer
Summer Special: फिट रहने के लिए आजमाएं ये 15 टिप्स
गर्मी का मौसम आने वाला है। इसके लिए हमारी डॉ के पी कौशिक जी से बातचीत हुई की गर्मी से कैसे बचा जा सकता है। आइये इसमें फिट रहने के कुछ उपाय आपको बताते हैं।
गर्मी का मौसम बोरिंग और थकान वाला होता है, लेकिन इसे अच्छा बनाने और खुद को गर्मी से बचाने के लिए कुछ फिटनैस टिप्स अपनाने की जरूरत होती है ताकि आप कूल रह सकें।
कुछ सावधानियां बरतने से इस मौसम में फिट रहा जा सकता है, मसलन:
– इनडोर वर्कआउट इस मौसम में सब से फायदेमंद रहता है। सुबह जल्दी उठ कर 30 से 40 मिनट तक ठंडे वातावरण में वर्कआउट करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस से न तो आपको गर्मी लगेगी और न ही टैन होने का डर रहेगा।
– इस मौसम में ग्रुप ऐक्टिविटी पर अधिक ध्यान दें। इस से फिट रहने के साथ-साथ एक हैल्दी कंपीटिशन भी बना रहता है।
– इस मौसम में कपल्स अपने बच्चों के साथ घर पर अधिक समय बिताएं। इस से कैलोरी बर्न होने के साथ-साथ मजा भी बना रहेगा।
– इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, जब पारा ऊंचाई पर पहुंचता है तो अधिक पानी या तरल पदार्थ का सेवन जरूरी हो जाता है। ठंडे पेय, बटर मिल्क, जूस, मिल्क शेक्स आदि इस मौसम में अधिक गुणकारी होते हैं।
– मौसमी फल अधिक लाभदायक होते हैं, जैसे तरबूज, टमाटर, खीरा आदि। इन में विटामिन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचनक्रिया को सही बनाए रखती है।
– शोध बताते हैं कि वर्कआउट के पहले और बाद में फल खाने पर मूड को अच्छा बनाने में मदद मिलती है।
– गर्मी के मौसम में बाहर न जा कर इंडोर खेल जैसे बैडमिंटन, टेनिस, स्क्वैश आदि खेलें। ये सभी खेल स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखते हैं।
– इस मौसम में तैरना सब से अधिक लाभदायक होता है। इस से शरीर की पूरी फिटनैस बनी रहती है, क्योंकि तैरने से शरीर की मसल्स ऐक्टिव हो जाती हैं।
– स्विमिंग स्ट्रैस को कम करने में भी सहायक होती है। अगर इसे आप अपने परिवार के साथ करते हैं तो इस का लाभ और अधिक होता है। मगर तैरने से पहले अपने बदन पर ‘सन टैन लोशन’ लगाना न भूलें।
– गर्मी में 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं।
– गर्मी के मौसम में खानपान पर खास ध्यान दें। खाने में हरी सब्जी, दाल, चावल, दही, अचार, पापड़ आदि जरूर लें। शाकाहारी व्यंजन गरमी में अधिक लाभदायक होते हैं। बासी व तली चीजें, मिर्चमसालों वाले और चटपटे भोजन से परहेज करें।
– हलके रंग के कौटन के कपड़े इस मौसम में अधिक पहनें ताकि ठंडक महसूस हो।
– धूप में जाना हो तो धूप के चश्मे, टोपी, छाते का प्रयोग करें। ताकि धूप आप के बदन को छू न पाए।
– जब भी बाहर से घर आएं, एसी या कूलर के आगे तुरंत न बैठे। थोड़ी देर तक सामान्य तापमान में बैठें।
– लंच कर के तुरंत बाहर न निकलें। लू की चपेट में आने से डायरिया हो सकता है।
– बाहर मिलने वाले जूस का सेवन कतई न करें। इस मौसम में वातावरण में कुछ ऐसे बैक्टीरिया ऐक्टिव रहते हैं जो लिवर इन्फैक्शन का कारण बन सकते हैं।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte