एक साथ ना खाएं ठंडा गर्म Do not eat hot and cold foods together
अगर एक साथ खाते हैं ठंडा-गर्म तो होंगी ये परेशानियां
सही संचय और संतुलित आहार लेना हमारे शरीर के लिए सकारात्मक होता है। जानकार भी उसे ही अच्छा खाना मानते हैं जो आसानी से पच जाए। खाते वक्त धयान दें कि आप जो भी खाएं उसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है।
हमें अपने खानपान को ले कर ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। हमारा खानपान कई मायनों में संतुलित होना चाहिए। ज्यादा तीखा-ज्यादा मीठा, ज्यादा ठंडा-ज्यादा गर्म खाने से हमें दूरी बनानी चाहिए। दो तरह का खाना हमें एक साथ नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन प्रक्रिया में काफी परेशानी होती है। बेहतर स्वास्थ के लिए जरूरी है कि हम अपने खाने के कौंबिनेशन पर खासा ध्यान दें।
सही संचय और संतुलित आहार लेना हमारे शरीर के लिए सकारात्मक होता है। जानकार भी उसे ही अच्छा खाना मानते हैं जो आसानी से पच जाए। खाते वक्त धयान दें कि आप जो भी खाएं उसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर खाना पेट में जा कर कार्बोहाइड्रेट, फैट और शुगर में बदल जाता है। ऐसे में तासीर से कोई खासा फर्क नहीं पड़ता।
पर हां, बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म खाना खाने से जरूर बचना चाहिए क्योंकि हमारा खून गर्म होता है। असंतुलित खाने के बाद शरीर के तापमान को समान्य करने के लिए शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
हमारे शरीर का सामान्य तापमान 37°C होता है। अगर आप एक साथ ठंडे और गर्म का सेवन करेंगे तो आपके शरीर को तापमान समान्य करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। जिसके कई नुकसान होते हैं। इसलिए हिदायत दी जाती है कि हमेशा सामान्य तापमान का भोजन ही खाएं।
क्या हो सकती है परेशानियां
खराब फूड कौंबिनेशन रखने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इससे आपकी स्किन हमेशा ड्राई बनी रहेगी, हमेशा कफ, पेट में गैस और अपच रहेगा और फेंफड़ों में कफ का जमाव हो जाएगा।
धीरे धीरे ये परेशानियां बढ़ती जाती हैं और आपके लिए काफी परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। इसलिए हमेशा सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपका आहार बेहद संतुलित होना चाहिए।

Comments
Post a Comment