इन्फ्लुएंजा लेना क्यों आवश्यक है ? Why is it necessary to get a Influenza vaccine ?
Influenza : बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य में भी परिवर्तन आना लाजमी ही है. आजकल लंबी चलने वाली खांसी से लोग खासा परेशान हो रहे हैं. यह साधारण खांसी नहीं बल्कि इस का प्रभाव 15 से 25 दिनों तक चलता है. यदि परिवार में कोई सदस्य इस से ग्रस्त हो जाए तो जरा सी लापरवाही के कारण घर के बाकी सदस्य भी इस की चपेट में आ सकते हैं. डाक्टर्स के मुताबिक यह सीजनल फ्लू की वजह से हो रहा है और ज्यादातर मरीजों में इन्फ्लूएंजा बी संक्रमण भी इस का कारण देखा जा रहा है.
तापमान में बदलाव दिन में गर्मी व शाम होते हुए ठंड का होना इस का एक महत्वपूर्ण कारण है. जिस का साइड इफैक्ट लोगों की सेहत पर बुखार कफ, गला दर्द, जुखाम व खांसी के रूप में देखने को मिल रहा है.
जिन मरीजों में पहले से ही अस्थमा या सांस की परेशानी है उन्हें अधिक समस्या हो रही है क्योंकि जब यह खांसी होती हैं तो लंबे समय तक लगातार बनी रहती है. जिस कारण सांस लेने में दिक्क़त व फेफड़ों में समस्या होने लगती है. कुछ मरीजों में इस के कारण ब्रोंकाइटिस की समस्या होने लगती है.
कारण
बदलते मौसम के साथ हमारे लाइफस्टाइल में भी बदलाव आने लगता है. जैसे-
* दिन में गर्मी होने के कारण आधी बाजु के कपड़े पहनना. जिस का प्रभाव हमारे शरीर पर इंफैक्शन के रूप में देखने को मिलता है.
* गर्मी महसूस होने पर ठंडक के स्रोत ढूंढ़ना।
* भीड़ वाली जगह पर बिना मास्क के रहना भी इस का एक महत्वपूर्ण कारण है.
* सुबह की सेर के समय हल्के कपड़े पहन कर जाना.
निदान
* चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में बुजुर्गों व बच्चों का ध्यान अवश्य रखें. बदलते मौसम के साथ इन्फ्लूएंजा की वैक्सीन लेनी चाहिए.
* स्मोकिंग से परहेज करें.
* छाती में दर्द जैसी समस्या आए तो तुरंत एस्प्रिन की गोली चबा कर खा लें.
* अस्थमा के मरीज धूल मिट्टी से बचें.
* ठंडे पानी का परहेज करें.
* बदलते मौसम में भी हल्के गर्म कपड़े अवश्य पहने.
* परेशानी होने पर डाक्टर से परामर्श अवश्य लें.

Comments
Post a Comment