लहसुन खाने के फायदे Garlic Benefits
बड़े-बुजुर्ग आखिर क्यों देते हैं खाली पेट लहसुन खाने की सलाह, एक दिन में कितना खाना चाहिए?
खाली पेट लहसुन खाने के फायदे:
हार्ट रहेगा हेल्दी: लहसुन का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लहसुन रक्तचाप के स्तर को कम करने और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इन कारणों से हृदय रोग का जोखिम कम होता हैं।
पाचन तंत्र करते है मजबूत: सुबह कच्चा लहसुन खाना आपके पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में प्रीबायोटिक गुण होते हैं जो गट बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाते हैं। साथ ही अगर आपको अपच या एसिडिटी की समस्या है तो सुबह लहसुन खाना लाभकारी है।
डिटॉक्सिफायर की तरह करता है काम: लहसुन एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद एलिसिन लीवर के कार्य को बढ़ाता है, जिससे यह रक्तप्रवाह से हानिकारक पदार्थों को प्रभावी ढंग से बाहर निकाल सकता है। नियमित डिटॉक्सिफिकेशन सूजन को कम करता है, और त्वचा को साफ करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में योगदान दे सकता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए: लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है। इसमें एलिसिन की प्रचुर मात्रा होती है, जो एक सल्फ्यूरिक यौगिक है। एलिसिन श्वेत रक्त कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाता है, जो संक्रमण और हानिकारक रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करने में महत्वपूर्ण हैं। सुबह लहसुन का सेवन करने से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
लहसुन खाने का सही तरीका:
सुबह उठकर ऐसे ही 2-3 कली लहसुन की खा लें। आप चाहे तो इसे भुनकर खा सकते हैं। अगर इसकी तासीर कुछ ज्यादा गर्म लग रही है तो सोने से पहले पानी में लहुसन को भिगो दें औऱ सुबह इसका सेवन कर लें।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte