गाउट की समस्या The problem of gout

 

जानें गाउट की समस्या का क्या है कारण

गाउट का दर्द शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से होता है। इस से जोड़ों, तरल पदार्थो व उत्तकों में क्रिस्टल एकत्रित हो जाते हैं।

कई बार ऐसा हुआ कि सुरेश रात को सोते-सोते नींद से जाग जाते और अचानक से अंगूठे में असहनीय दर्द की तकलीफ के बारे में बोलने लगते। शुरुआत में तो जब दर्द होता तो आराम के लिए पेन किलर खा लेते थे लेकिन धीरे-धीरे यह जब रोज-रोज का दर्द होने लगा तब उन्होंने डाक्टर को दिखाया। पता चला की यह मामूली नहीं बल्कि गाउट का दर्द है।

क्या होता है गाउट

गाउट का दर्द शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से होता है। इस से जोड़ों, तरल पदार्थो व उत्तकों में क्रिस्टल एकत्रित हो जाते हैं। यह दर्द शरीर के एक हिस्से से शुरू होता है। दर्द अधिकतर रात को सोते समय ही होता है। ऐसा इसलिए कि सोते समय शरीर का तापमान कम हो जाता है, शरीर में पानी की कमी व सांसों की गति में गिरावट आने के कारण फेफड़े पर्याप्त मात्रा में कार्बन डाइऔक्साइड बाहर नहीं निकाल पाते, जिस कारण जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा हो जाते हैं। यही दर्द गाउट का दर्द कहलाता है।

लक्षण जानें

यह आमतौर पर अंगूठे से शुरू होता है और यदि इलाज में देरी की जाए तो यह दर्द घुटने, टखने सहित पैरों के सभी जोड़ो में परेशानी होने लगती है। अचानक तेज दर्द, लालिमा, जलन और गांठ की समस्या होने लगती है।

कारण

● उच्च प्यूरिनयुक्त भोजन व शराब, मीठे पदार्थ, रैड मीट, सी फूड का अधिक सेवन।

● अगर परिवार में गाउट का इतिहास है, तो अनुवांशिक भी इस की संभावना होती है।

● मधुमेह के रोगियों में इस का खतरा ज्यादा होता है।

● शरीर में पानी की कमी से भी जोड़ो में क्रिस्टल जमा हो जाते हैं।

● हाई बीपी की दवाएं भी यूरिक स्तर को बढ़ाती हैं।

● किडनी द्वारा यूरिक एसिड का कम या अधिक निष्कासन होना।

निदान

बर्फ की सिंकाई, प्रोटीन, शराब व रैड मीट का सेवन कम करें। रोजाना व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखें। समस्या होने पर रक्त जांच व अंगूठे का अल्ट्रासाउंड अवश्य कराएं व बिना डाक्टर से परामर्श लिए दवा के सेवन से बचें।

Comments

Popular posts from this blog

About Us

आनुवंशिक मांसपेशी विकार Genetic Muscle Disorder

Psychological Trap : फोफो