क्यों लगती है बार बार भूख? Why feel hungry again and again?

 

जानें क्यों लगती है बार बार भूख?

भूख लगी है खाना लाओ, भूख लगी है खाना लाओ, क्या आपका पेट भी बार बार यही बात कहता है। अगर हां तो हो जाओ सावधान क्योंकि ये संकेत है आपके अंदर पल रही बीमारी का जैसे हाइपोग्लैकैमिया, डीहाइड्रेशन, ब्लड शुगर में  बदलाव, माइग्रेन जैसी बीमारी के शिकार भी हो सकते है।

कभी कभी हम अधिक तनाव में होते हैं तो भी हमें अधिक भूख लगती है। क्योंकि जब आप ज्यादा तनाव में होते हैं तो कोर्टिसोल नाम का हार्मोन शरीर में बनना शुरू हो जाता है। जिस कारण अधिक भूख लगती है। इसके आलावा ज्यादा भूख लगने के कई और कारण भी हैं। इसके कारणों को पहचाने की बजाय कुछ लोग ओवर ईटिंग करने लगते हैं। जिससे पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद पेट खाली लगता है तो इस समस्या को नजरअंदाज न करें।

अधिक भूख लगने के कारण

  • पोषक तत्वों की कमी
    जब हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण नहीं मिलता तब हमें ऐसा खाने की इच्छा होती है, जिसे खाने से हमें तुरंत एनर्जी मिल जाये। और जब तक वह कमी पूरी नहीं होती तब तक हमें बार बार भूख लगती रहती है। प्रोटीन और फाइबर की कमी भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा सही होनी चाहिए। खाने में इनकी कमी से व्यक्ति का पेट नहीं भरता और हर समय भूखे होने का अहसास होता रहता है। प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन खाने से पेट भरा- भरा लगता है।
  • पानी की कमी के कारण
    कुछ लोगों को कम पानी पीने की आदत होती है। जिस कारण उनके बाल और त्वचा पर गलत प्रभाव पड़ता है और बौडी डिहाईड्रेट हो जाती है और बार बार भूख लगती है। यह समस्या सर्दियों में अधिक होती है। इसके कारण हमारी त्वचा व बाल खुश्क होने लगते है
  • हाइपोग्लैकैमिया
    इसमें शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता है जिसकी वजह से भूख ज्यादा लगती है ताकि शरीर उस खाने को ऊर्जा में परिवर्तित कर सके
  •  कैलोरी की कमी
    शरीर को कार्य करने के लिए संपूर्ण आहार की आवश्यकता होती है। कम कैलरी वाले भोजन का सेवन करने से ज्यादा भूख लगती है। हर पल ऐसा  लगता है जैसे खाना नहीं खाया। इस समस्या से राहत पाने के लिए कैलरी से भरपूर भोजन खाएं
  • हाइपोथाइरौयडिज्म
    थाइरौयड की वजह से शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जिस कारण लगातार भूख लगने लगती है और यह समस्या हाइपोथाइरौयडिज्म भी हो सकता है

कैसे करें बचाव

नट्स : जब भूख लगे तो नट्स खा  सकते है। लेकिन बिना नमक के जैसे काजू, बदाम, अखरोट या मूंगफली इन्हें खाने से जल्दी भूख भी नहीं लगती और शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।

सेब खाएं : सेब में भरपूर फाइबर और जल की मात्रा होती है। सेब के छिलकों में पेक्टिन पाया जाता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से लबे समय तक भूख नहीं लगती।

अगर आपकी भूख पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है तो जरूरी है की गैस्ट्रो डौक्टर से इलाज कराएं क्योंकि यह समस्या आपको मोटापे का शिकार भी बना सकती है और साथ ही आप कई ऐसी बीमारियों घिर सकते हैं जिनका इलाज जल्दी से नहीं हो पाता।

Comments

Popular posts from this blog

About Us

डॉ. के पी कौशिक

आनुवंशिक मांसपेशी विकार Genetic Muscle Disorder