ठण्ड में विटामिन डी की कमी Vitamin D deficiency in winter
ठंड में शरीर में हो जाती है Vitamin D की कमी, तो इन फूड्स का करें सेवन
ठंड में विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में यह फूड्स आप की इस कमी को पूरा कर सकते हैं, जानिए
ठंड के मौसम में ज्यादातार लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है, जिस से उन की हड्डियां तो कमजोर होती ही हैं। साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जो बौडी में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सके।
सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती है। इस के अलावा उन के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी दर्द की समस्या होने लगती है। आमतौर पर इस की वजह बौडी में विटामिन डी की कमी को माना जाता है।
दरअसल, सूरज की किरणों को विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत माना जाता है और सर्दियों में धूप न के बराबर निकलती है, जिस से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए लोग अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल करें। जो बौडी में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सके। तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में, जो शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन डी दे सकते हैं।
विटामिन डी से भरपूर है ये फूड्स
- मशरूम
मशरूम को विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, क्योंकि इस में विटामिन डी2 और विटामिन डी3 की उच्च मात्रा होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में मशरूम जरूर खाना चाहिए। - अंडे
जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी है या जिन की हड्डियां कमजोर हो रही हैं उन्हें तो अपनी डाइट में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में विटामिन डी के साथ-साथ फैट्स, प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भी भरपूर मात्रा होती है। - चीज
चीज में भी विटामिन डी की उच्च मात्रा होती है। इसलिए ठंड के मौसम में चीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। रोजाना कुछ मात्रा में चीज खाने से शरीर को विटामिन डी मिलता रहेगा और हड्डियों में भी मजबूती आ जाएगी। - फोर्टिफाइड फूड्स
इस के अलावा विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप आपने भोजन में विटामिन डी फोर्टिफाइड दूध, जूस, ओटमील आदि को भी शामिर कर सकते हैं। इन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte