सन्धिवात Arthritis
आजकल अधिकांश लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, जिसके कारण उन्हें चलने, फिरने, उठने-बैठने, रोजमर्रा के कार्य करने में अत्यन्त कष्ट का अनुभव होता है। हमारे शरीर में हड्डियों के जोड़ या सन्धियां चलने, फिरने, उठने बैठने आदि सभी क्रियाकलापों में प्रमुख भूमिका निभाते हैं, जब किसी कारण इन जोड़ों में विकार उत्पन्न हो जाता है, तो मनुष्य अपने दैनिक कार्यों को भी करने में परेशानी का अनुभव करता है। वर्तमान में जोड़ों की व्याधियां प्रौढ़, वृद्धों एवं युवाओं को प्रभावित कर रही है। आयुर्वेद में अस्सी प्रकार की वातव्याधियां बतायी गयी हैं जिनमें सभी जोड़ों की व्याधियां भी सम्मिलित हैं। जोड़ों की व्याधियों को लोग अधिकतर गठिया या बॉय के नाम से पुकारते हैं। जिसको सामान्यतः आर्थराइटिस कहते है। जोड़ों की व्याधियों के अन्तर्गत भी अनेक रोग हैं जैसे संधिवात, आमवात एवं वातरक्त जो कि प्रमुख रूप से होते हैं, लेकिन रोगी को इनमें अन्तर न समझ में आने से वह इन्हें गठिया या बाय ही समझता है। अतः इन तीनों जोड़ों की व्याधियों के बारे में अन्तर जानना जरूरी है।

Comments
Post a Comment
Also share your review on given link. https://share.google/jVwmjf9NSCTefAXte